फिलीपींस: धार्मिक जुलूस में बैंड के साथ चलने वाली बकरी का वीडियो वायरल
फिलीपींस में एक धार्मिक शोभायात्रा के दौरान एक बकरी का ब्रास बैंड के साथ शामिल होने का वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में है। फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना अगुसान डेल नॉर्टे प्रांत के नासिपिट शहर की है, जहां सेंट माइकल द आर्कएंजेल पैरिश की 78वीं वर्षगांठ मनाई जा रही थी। इस दौरान निकाली गई रैली में यह बकरी बैंड के कलाकारों के बिल्कुल साथ-साथ चलती नजर आई।