फिलिस्तीन पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, 'टू स्टेट सॉल्यूशन' का किया समर्थन
इंडोनेशिया की दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीन मामले पर भारत का स्टैंड स्पष्ट किया है। पीएम ने जोर देते हुए कहा कि मौजूदा समय में बातचीत और कूटनीति का महत्व काफी बढ़ गया है। उन्होंने आगे कहा कि फिलिस्तीन के मसले पर भारत 'टू स्टेट सॉल्यूशन' और लंबे समय तक शांति कायम रखने के पक्ष में है।