फाजिल्का: पूर्व पति ने सुलह के बहाने बुलाकर की पत्नी की हत्या
पंजाब के फाजिल्का में एक व्यक्ति ने अपनी 42-वर्षीय पूर्व पत्नी को समझौते की बात करने के लिए बुलाया और फिर खेत में ले जाकर धारदार हथियार से उसकी जान ले ली। आरोपी ने महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को एक गड्ढे में दबा दिया। घटना को अंजाम देने से पहले उसने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और आरोपी की बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।