फाइन शिट (Fine Shyt) पर ट्रोल होने के बाद टोनी कक्कड़ ने गुरु रंधावा पर कसा तंज
गुरु रंधावा के 'फाइन शिट' गाने को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बीच टोनी कक्कड़ ने उन पर चुटकी ली है। टोनी ने कहा, "तुमने अकेले-अकेले ही सब कर लिया और मुझे बताया भी नहीं। वैसे तुमने बताया था, मैं किसी का कॉल नहीं उठाता लेकिन तुम्हारा तो उठा ही लेता।" उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए कहा, "मुझे थोड़ा अकेला महसूस हो रहा है, अगर हम साथ में ट्रोल होते तो और भी मज़ा आता।"