फरीदाबाद: लेडी टीचर पर 34 बार चाकू से हमला करने वाले पूर्व छात्र ने बताई हत्या की वजह
फरीदाबाद में एक पूर्व छात्र ने शिक्षिका की हत्या के लिए 32 सेकंड के भीतर चाकू से 34 बार वार किए। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह टीचर से शादी करना चाहता था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। पुलिस के अनुसार, शिक्षिका द्वारा शिकायत करने की धमकी मिलने के बाद आरोपी ने दो महीने पहले ही उसे मारने की योजना बना ली थी। वारदात के दिन वह स्कूल पहुंचा और खुद को शिक्षिका का पति बताकर उन्हें बाहर बुलाया, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।