फतेहपुर: ससुराल में 5 लोगों पर बांके से हमला करने वाले बढ़ई की पीट-पीटकर हत्या

फतेहपुर के बीकमपुर गांव में पवन विश्वकर्मा नाम के एक बढ़ई ने अपनी ससुराल जाकर अपने छोटे साले, उसकी पत्नी और तीन भतीजों पर बांके से वार कर दिए। शोर सुनकर मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने हमलावर को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी जान चली गई। इस हमले में जख्मी हुए 4 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है।

by shortkt.com
7 घंटे पहले
फतेहपुर: ससुराल में 5 लोगों पर बांके से हमला करने वाले बढ़ई की पीट-पीटकर हत्या | ShortKT