प्रीति ज़िंटा ने लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बनाने की असल वजह साझा की
फिल्म 'बंटवारा 1947' के जरिए बड़े पर्दे पर लौट रहीं अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा ने बताया है कि वह काफी समय से फिल्मों से क्यों गायब थीं। प्रीति के मुताबिक, वह अपने काम के बजाय अपने परिवार और बच्चों की देखभाल को प्राथमिकता देना चाहती थीं। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, "सच कहूं तो मुझे फिल्मों की कमी महसूस नहीं हुई... मां बनने का अनुभव मेरे लिए पूरी तरह से नया था।"