प्रशांत किशोर बीजेपी की 'लोमड़ी' हैं, उनकी जीत भगवा दल की जीत है: मीसा भारती
जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर द्वारा बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव जीतने के बाद, आरजेडी सांसद मीसा भारती ने उन पर निशाना साधते हुए उन्हें बीजेपी की 'लोमड़ी' करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि प्रशांत की सफलता का मतलब सीधे तौर पर बीजेपी की ही जीत है। मीसा ने आगे कहा कि बीजेपी खुद के दम पर बांकीपुर सीट नहीं जीत सकती थी, इसीलिए उन्होंने प्रशांत किशोर को मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया।