प्रशांत किशोर की पत्नी जाह्नवी दास कौन हैं और उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई?
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की पत्नी जाह्नवी दास मूल रूप से गुवाहाटी, असम की रहने वाली हैं। पेशे से डॉक्टर जाह्नवी वर्तमान में दिल्ली के अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल में सीनियर एडवाइज़र (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के तौर पर काम करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशांत किशोर और जाह्नवी की पहली बार मुलाकात संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान हुई थी।