प्रशांत किशोर का वादा: 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे रोजगार, बायोडाटा जमा करने की अपील
बांकीपुर के विधायक और जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सरकारी नौकरी तो नहीं दिला पाएंगे, लेकिन अपने संपर्कों के जरिए देश भर में 10,000 युवाओं को रोजगार जरूर उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने युवाओं से कहा है कि वे अपना सीवी और बायोडाटा उनके दफ्तर में जमा कर दें।