प्रयागराज में बाढ़ का कहर, 2000 छात्रों ने खाली किए हॉस्टल
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ने से संगम के कई घाट जलमग्न हो गए हैं। पिछले तीन दिनों के दौरान शहर में 205 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते कई क्षेत्रों में 5 फीट तक पानी जमा हो गया है। जलभराव के कारण घरों और हॉस्टलों में पानी घुस गया है, जिससे मजबूर होकर बुधवार को लगभग 2000 छात्रों को अपने हॉस्टल छोड़ने पड़े। फिलहाल, राहत और बचाव कार्यों के लिए NDRF की टीमें तैनात की गई हैं।