प्रयागराज: नैनी ब्रिज से प्रेमी ने लगाई छलांग, प्रेमिका ने आखिरी वक्त पर बदला इरादा
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक प्रेमी जोड़ा आत्महत्या करने के इरादे से नैनी ब्रिज पर पहुंचा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, साथ में जान देने के लिए आए इस जोड़े में से लड़का तो नदी में कूद गया, लेकिन लड़की ने अंत समय में अपना कदम पीछे खींच लिया। गनीमत रही कि वहां मौजूद गोताखोरों ने फौरन कार्रवाई करते हुए लड़के को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।