प्रधानमंत्री मोदी भी निवेश करते हैं पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में, ब्याज से होती है तगड़ी कमाई
2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए चुनावी हलफनामे से पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम में पैसा लगाते हैं। यह योजना पूरी तरह से बाजार के जोखिमों से सुरक्षित है और इसमें 7.7% का सालाना ब्याज मिलता है। यदि कोई व्यक्ति इस स्कीम में 5 साल के लिए 5 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कुल 7,24,517 रुपये मिलेंगे, जिसमें से 2,24,517 रुपये केवल ब्याज के रूप में प्राप्त होंगे।