प्याज के दाम 45% उछले, सरकार ने फिर चलाई 'कांदा एक्सप्रेस'
प्याज के बढ़ते दामों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 'कांदा एक्सप्रेस' ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इसके जरिए बफर स्टॉक में रखा प्याज नासिक से दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि और गुवाहाटी पहुंचाया जाएगा। प्याज का औसत खुदरा भाव ₹42 प्रति किलो तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की तुलना में 45% और पिछले महीने के मुकाबले 19% अधिक है। वहीं, दिल्ली में प्याज की कीमत ₹65 प्रति किलो तक पहुंच गई है।