पैपराज़ी ने गलत लिया रकुल प्रीत की भूमिका का नाम, अभिनेत्री ने सुधारा उच्चारण

हाल ही में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने पैपराज़ी द्वारा उनके किरदार के नाम के गलत उच्चारण को ठीक किया। जब पैपराज़ी ने उन्हें 'सूर्नपका' कहा, तो रकुल ने तुरंत टोकते हुए स्पष्ट किया, "सूर्नपका नहीं, शूर्पणखा।" बता दें कि नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' में रकुल शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं। अपने इस रोल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "इतिहास में शूर्पणखा को अक्सर सिर्फ एक ही घटना के जरिए देखा जाता है, जबकि उनकी कहानी वास्तव में इससे काफी विस्तृत है।"

by shortkt.com
3 घंटे पहले
पैपराज़ी ने गलत लिया रकुल प्रीत की भूमिका का नाम, अभिनेत्री ने सुधारा उच्चारण | ShortKT