पैकेटबंद खाने-पीने की चीजों पर अब दिखेगी 'रेड अलर्ट' चेतावनी, सरकार का नया प्रस्ताव
भारत सरकार ने अब पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर 'लाल षट्कोणीय' (रेड हेक्सागोनल) चेतावनी का निशान लगाने का सुझाव दिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो सप्ताह की मोहलत दिए जाने के बाद FSSAI ने अपना हलफनामा पेश किया है। इस नियम के लागू होने पर, पैकेट के सामने वाले हिस्से पर 'HIGH FAT', 'HIGH SUGAR' या 'HIGH SALT' जैसी चेतावनियां साफ तौर पर लिखी होंगी, जिससे खरीदार अपनी सेहत को लेकर जागरूक रह सकें।