पेले की 1958 विश्व कप फाइनल वाली जर्सी ₹47 करोड़ में नीलाम
ब्राज़ील के दिग्गज फुटबॉलर पेले ने 1958 के विश्व कप फाइनल में जो नंबर-10 जर्सी पहनी थी, वह नीलामी में 4.9 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹47 करोड़ में बिकी है। उस समय 17 साल के पेले ने फाइनल मुकाबले में 2 गोल दागे थे, जिससे ब्राज़ील ने स्वीडन को 5-2 से हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। फुटबॉल के इतिहास में यह अब तक की दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली जर्सी बन गई है।