पेलेट गन वाले बयान पर महबूबा मुफ्ती ने मांगी माफी, कहा- जुबान फिसल गई थी

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर में पेलेट गन के इस्तेमाल को सही ठहराने वाले अपने बयान पर विवाद बढ़ने के बाद माफी मांग ली है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि कश्मीरी छात्रों के साथ बातचीत के दौरान उनसे बोलने में चूक हो गई थी। मुफ्ती ने बताया कि पेलेट गन पर बात करते वक्त उनसे गलती से 'बहाना' शब्द छूट गया था, जिसके कारण यह गलतफहमी पैदा हुई।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
पेलेट गन वाले बयान पर महबूबा मुफ्ती ने मांगी माफी, कहा- जुबान फिसल गई थी | ShortKT