पेपर लीक मामलों के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में विशेष जज की नियुक्ति की
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पेपर लीक और कदाचार से संबंधित आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए एक फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया है, जिसमें अनु ग्रोवर बलिगा को विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, "पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द-से-जल्द कठोर दंड और केस के त्वरित निस्तारण के लिए...फास्ट-ट्रैक कोर्ट्स का...गठन किया जाएगा।"