पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से दाम कम होने की बात गलत: पूर्व एचपीसीएल चेयरमैन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पूर्व चेयरमैन एमके सुराना ने इस धारणा को खारिज किया है कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से ईंधन सस्ता हो जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एथेनॉल की दर ₹56.71 से ₹71 प्रति लीटर के बीच है, जबकि पेट्रोल की एक्स-रिफाइनरी लागत करीब ₹53 प्रति लीटर पड़ती है। सुराना के मुताबिक, तेल विपणन कंपनियों (OMC) के नजरिए से देखें तो एथेनॉल पेट्रोल के मुकाबले महंगा है, इसलिए इससे कीमतें घटने का दावा सही नहीं है।