पेट्रोल-डीज़ल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी, तेल कंपनियों पर बढ़ा बोझ

तेल कंपनियों के लिए पेट्रोल और डीज़ल का निर्यात करना अब और महंगा हो गया है। सरकार ने 1 सितंबर यानी आज से डीज़ल के निर्यात पर लगने वाले टैक्स को ₹24 से बढ़ाकर ₹25 प्रति लीटर कर दिया है। इसके साथ ही, पेट्रोल के निर्यात पर भी ₹1.5 प्रति लीटर का शुल्क लागू किया गया है। हालांकि, विमान ईंधन यानी ATF के निर्यात पर लगने वाले टैक्स में मामूली राहत देते हुए इसे ₹19.5 से घटाकर ₹19 प्रति लीटर कर दिया गया है।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
पेट्रोल-डीज़ल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी, तेल कंपनियों पर बढ़ा बोझ | ShortKT