भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूरे देश में फैल चुका है। 4 जून को केरल के रास्ते भारत में दस्तक देने के बाद इसे पूरे देश तक पहुंचने में 35 दिन का समय लगा। इस बार मॉनसून की गति 2021 के बाद से सबसे धीमी दर्ज की गई है, जब मॉनसून ने 12 जुलाई तक पूरे भारत को कवर किया था।