पूजा बेदी का बड़ा फैसला: 8 साल की सगाई के बावजूद मंगेतर से नहीं करेंगी शादी
अभिनेत्री पूजा बेदी ने यह साफ कर दिया है कि 8 साल तक सगाई में रहने के बाद भी वह अपने मंगेतर माणिक ठेकेदार के साथ शादी के बंधन में नहीं बंधेंगी। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "किसी के साथ पूरी जिंदगी साथ निभाने का वादा ही पर्याप्त है। जब आप एक-दूसरे के प्रति समर्पित होते हैं, तो शादी का मतलब केवल कागजी कार्रवाई करना और निजी जीवन में सरकार को दखल देने का मौका देना रह जाता है।"