पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा के घर आई नन्ही परी, शेयर की पहली तस्वीर
टीवी शो 'देवों के देव...महादेव' से चर्चा में आईं अभिनेत्री पूजा बनर्जी और उनके पति कुणाल वर्मा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। पूजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी नवजात बेटी की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरी प्यारी बेटी की पहली झलक।" गौरतलब है कि पूजा और कुणाल ने साल 2020 में शादी की थी और उनका पहले से एक बेटा भी है।