पूजा झा कौन हैं? जिन्होंने बांग्लादेश में भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर दर्ज कराया विरोध
हाल ही में ढाका, बांग्लादेश में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दर्शाने वाला नक्शा दिखाए जाने पर भारतीय राजनयिक पूजा झा ने कड़ा ऐतराज जताया। पूजा झा 2022 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं और वर्तमान में ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में सेकेंड सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2021 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की थी और 82वीं रैंक हासिल की थी।