पुलिस से भागने के लिए तालाब में छिपा अपराधी, वर्दी उतारकर जवानों ने दबोचा

कर्नाटक में 19 साल के हिस्ट्रीशीटर दिलीप उर्फ करिया ने पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए एक तालाब का सहारा लिया। वह खुद को छिपाने के लिए पानी के अंदर मौजूद झाड़ियों में जा बैठा। करीब 30 मिनट तक चले इस घटनाक्रम के बाद जब पानी में हलचल महसूस हुई, तो दो पुलिसकर्मियों ने अपनी वर्दी उतारी और तालाब में छलांग लगा दी। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
पुलिस से भागने के लिए तालाब में छिपा अपराधी, वर्दी उतारकर जवानों ने दबोचा | ShortKT