पुरानी चेकबुक हो जाएगी बेकार, आरबीआई ने बदले नियम; जानें क्या करना होगा

बैंकिंग धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चेकबुक से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। अब जारी होने वाली नई चेकबुक में सुरक्षा के लिए कई आधुनिक फीचर्स जैसे अल्फा-न्यूमेरिक कोड, वॉटरमार्क और यूवी इंक शामिल किए गए हैं। ध्यान दें कि 31 दिसंबर के बाद पुरानी चेकबुक के जरिए ₹50,000 या उससे ज्यादा का भुगतान नहीं हो पाएगा। इस बदलाव के तहत कई बैंकों ने पहले ही नई चेकबुक बांटना शुरू कर दिया है।

by shortkt.com
परसों