पुणे: रेस्टोरेंट में परोसी गई रोटी में निकला रबर बैंड, वीडियो वायरल
पुणे के एक रेस्टोरेंट में खाने के दौरान ज्वार की रोटी (भाकरी) के भीतर रबर बैंड मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति रोटी से रबर बैंड बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहा है। इस शख्स ने अपनी पोस्ट में FSSAI को भी टैग किया है। यह वाकया ऐसे समय पर हुआ है जब FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में रेस्टोरेंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।