पुणे के एक कार्यक्रम में युवती ने राहुल गांधी को किया किस, वीडियो हुआ वायरल
पुणे में आयोजित कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती उनके गाल पर किस करती दिख रही है। इस वीडियो में राहुल गांधी छात्राओं के साथ बातचीत करते और उनके साथ सेल्फी खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जब वह वहां से जाने लगे, तभी एक युवती ने उन्हें रोककर उनके गाल पर किस कर लिया।