पुजारी की हत्या के तीन दिन बाद आरोपी का शव पहाड़ी पर बरामद

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम स्थित गोइलकेरा में पुजारी गोरा अंगरिया की हत्या के तीन दिन बाद, मुख्य आरोपी पोंडे राम अंगरिया का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर पाया गया। उसके गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं और जेब से एक ब्लेड भी बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या, दोनों नजरियों से देख रही है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

by shortkt.com
19 घंटे पहले
पुजारी की हत्या के तीन दिन बाद आरोपी का शव पहाड़ी पर बरामद | ShortKT