पीरियड्स में न करें ये 2 गलतियां, 40 की उम्र के बाद सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का कहना है कि मासिक धर्म के समय महिलाएं अक्सर दो ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिनका खामियाजा उन्हें 40-45 साल की उम्र होने पर भुगतना पड़ता है। उनके अनुसार, इन गलतियों में पीरियड्स के दौरान भारी व्यायाम करना और ठंडी चीजों या कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करना शामिल है। उन्होंने सलाह दी है कि पीरियड्स के शुरुआती 2-3 दिनों में शरीर को आराम देना बहुत जरूरी है।