पीपीएफ खाते में सालाना न्यूनतम निवेश न करने पर क्या होता है?
नियमों के मुताबिक, पीपीएफ अकाउंट में एक वित्तीय वर्ष के दौरान कम से कम ₹500 और ज्यादा से ज्यादा ₹1.5 लाख जमा करना जरूरी है। यदि आप न्यूनतम राशि जमा नहीं कर पाते हैं, तो खाता इनएक्टिव हो सकता है। इसे दोबारा चालू करने के लिए आपको हर उस साल के लिए ₹500 की न्यूनतम राशि और ₹50 का जुर्माना भरना होगा, जिसमें आपने निवेश नहीं किया था।