'पीएम मोदी पीसी क्यों नहीं करते?' न्यूज़ीलैंड की पत्रकार के इस सवाल पर MEA अधिकारी ने दिया 'डेजा वू' वाला जवाब
जब न्यूज़ीलैंड की एक रिपोर्टर ने पूछा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीसी क्यों नहीं करते?', तो विदेश मंत्रालय के अधिकारी रुद्रेंद्र टंडन ने जवाब दिया, "आपका सवाल डेजा वू जैसा है।" इससे पहले मई-2026 में नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग ने भी बिल्कुल ऐसा ही सवाल किया था। टंडन ने आगे कहा कि एक लोक सेवक होने के नाते उनके लिए प्रधानमंत्री के कामकाज पर कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।