पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद भारतीय सूत्रों ने ख्वाजा आसिफ पर साधा निशाना
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर भारतीय सरकारी सूत्रों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सूत्रों का कहना है कि ख्वाजा आसिफ का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उनके पास करने को कोई काम नहीं है, इसलिए वह उन विषयों पर फिजूल की बातें करके अपना वक्त बर्बाद करते हैं, जिनकी उन्हें बहुत कम समझ है।