पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अभिजीत दीपके का वीडियो वायरल, टोकने पर बोले- ऐसे ही बोलूंगा
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के विरोध में अनशन कर रहे सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, "धर्मेंद्र प्रधान क्या लगता है तुम्हारा...ऐसा क्या देता है तुम्हें?" जब उनके एक साथी ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की, तो दीपके ने जवाब दिया, "क्या बस करूं? अब मैं इसी तरह बात करूंगा।"