पीएम मोदी ने 20 स्पेस स्टार्टअप्स के प्रमुखों से की चर्चा, बोले- अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत बने ग्लोबल लीडर
शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 स्पेस स्टार्टअप कंपनियों के संस्थापकों और सीईओ के साथ एक बैठक की। इस दौरान स्काईरूट एयरोस्पेस, अग्निकुल कॉसमॉस, पिक्सेल, ध्रुव स्पेस और गैलेक्सआई जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि अब हमारा उद्देश्य केवल अंतरिक्ष तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि भारत में एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार करना है कि जब भी दुनिया अंतरिक्ष के बारे में सोचे, तो उनकी पहली नजर भारत पर हो।