पीएम मोदी ने हेलीकॉप्टर से इंडोनेशिया के प्राचीन प्रम्बानन मंदिर का वीडियो साझा किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ हेलीकॉप्टर में सफर करते हुए 1,000 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर का एरियल वीडियो पोस्ट किया है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो आज इस मंदिर परिसर के संरक्षण से जुड़ी एक परियोजना का शुभारंभ करेंगे। आपको बता दें कि इस ऐतिहासिक स्थल पर भगवान शिव, ब्रह्मा और विष्णु को समर्पित कुल 240 मंदिर मौजूद हैं।