पीएम मोदी ने भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर शेयर किया खास वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में देश की जीडीपी में हुई 7.8% की बढ़ोतरी पर खुशी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के 'किंग ऑफ लियारी' गाने का इस्तेमाल किया गया है। इस पोस्ट के साथ पीएम मोदी ने लिखा, 'भारत ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है।' उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने गाने के चुनाव की काफी तारीफ की।