पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली युवती को मिल रही बलात्कार की धमकियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली युवती ने दावा किया है कि उसे रेप की धमकियां दी जा रही हैं। युवती के अनुसार, उसे अज्ञात नंबरों से लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। उसने बताया कि उसका मोबाइल नंबर सार्वजनिक हो गया है और उसे डराया जा रहा है कि जहां भी वह दिखेगी, उसके साथ बलात्कार किया जाएगा और फिर उसे किसी नाले में फेंक दिया जाएगा।