पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल: बीजेपी शुरू करेगी 'सेवा संकल्प अभियान'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी ने बुधवार को 'सेवा संकल्प अभियान' का ऐलान किया है। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर एक महीने तक चलेगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और पीएम मोदी के गृह नगर वडनगर से लेकर वाराणसी तक युवा रैलियों जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।