पीएम मोदी के काम और योजनाओं से प्रभावित हैं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने बताया कि वे पीएम मोदी के कामकाज के तरीके को फॉलो करते हैं और उनकी योजनाओं को अपनाते हैं। राष्ट्रपति सुबियांतो ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि गनीमत है कि भारतीय प्रधानमंत्री की योजनाओं पर कोई कॉपीराइट नहीं है, जिसकी वजह से वे बेझिझक उनकी नकल कर सकते हैं।