पीएम मोदी की फ्री कोचिंग घोषणा पर छिड़ा विवाद; अभिनय सर ने X पर दिया करारा जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बहस शुरू हो गई। एक यूजर ने कुछ चर्चित शिक्षकों की फोटो पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि ये सभी अचानक मोदी के खिलाफ क्यों हो गए और क्या उन्हें किसी तरह का डर सता रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनय सर ने कहा कि अगर सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को इतना बेहतर बना दिया जाता कि छात्रों को कोचिंग की जरूरत ही न पड़ती, तो वह एक बहुत बड़ा और सराहनीय कदम होता।