पीएम मोदी और पुतिन के बीच होगी द्विपक्षीय बैठक; Su-57 लड़ाकू विमानों की डील पर रहेगी नजर

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। इस बैठक में भारत को पांचवीं पीढ़ी के रूसी Su-57 लड़ाकू विमान की तकनीक सौंपने (टेक्नोलॉजी ट्रांसफर) के साथ-साथ व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत की जाएगी। रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय क्रेमलिन ने पीएम मोदी और पुतिन के बीच होने वाली इस मुलाकात की पुष्टि की है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
पीएम मोदी और पुतिन के बीच होगी द्विपक्षीय बैठक; Su-57 लड़ाकू विमानों की डील पर रहेगी नजर | ShortKT