पीएम किसान निधि: 'पति-पत्नी को लाभ' का हवाला देकर रोकी गई किसान की किस्त, युवक ने कहा- मैं तो कुंवारा हूं

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए अब तक 23 किस्तों में ₹4.47 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि बांटी जा चुकी है। इस सरकारी पोस्ट पर अंकुर मिश्रा नाम के एक यूजर ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने लिखा, 'सर, मुझे 18 किस्तें तो मिलीं, लेकिन उसके बाद यह कहकर भुगतान रोक दिया गया कि पति और पत्नी दोनों को इसका लाभ मिल रहा है, जबकि मेरी अभी तक शादी ही नहीं हुई है।'

by shortkt.com
3 घंटे पहले
पीएम किसान निधि: 'पति-पत्नी को लाभ' का हवाला देकर रोकी गई किसान की किस्त, युवक ने कहा- मैं तो कुंवारा हूं | ShortKT