पिता ने जूतों से की थी पिटाई, फिर भी नहीं छोड़ी BJP; कौन हैं बासित अली?

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बासित अली को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है और उन्हें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बासित अली 2011 में बीजेपी से जुड़े थे। उन्होंने 'शुक्रिया मोदी भाईजान' मुहिम के जरिए मुस्लिम महिलाओं के बीच अपनी पैठ बनाई और 'मन की बात' कार्यक्रम का उर्दू अनुवाद भी पेश किया। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, जब बासित अली ने बीजेपी ज्वाइन की थी, तो उनके पिता ने नाराज होकर उन्हें जूतों और डंडों से पीटा था।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
पिता ने जूतों से की थी पिटाई, फिर भी नहीं छोड़ी BJP; कौन हैं बासित अली? | ShortKT