पिता के बिज़नेस में नुकसान के बाद कंगाली के दौर से गुजरी थीं शिवांगी जोशी

अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने 'लॉकअप-2' शो के दौरान खुलासा किया कि पिता के ट्रांसपोर्ट बिज़नेस में भारी नुकसान के चलते उन्हें अपनी सारी संपत्ति गंवानी पड़ी थी। उन्होंने बताया, "हमारी स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि हम सड़क पर आ गए थे... घर में चूल्हा जलाने या खाने तक के पैसे नहीं थे। उस मुश्किल वक्त में कुछ रिश्तेदारों ने हमारी मदद की और हमें ब्रेड-बटर लाकर दिया था।" शिवांगी के अनुसार, घर का खर्च चलाने के लिए उनके माता-पिता ने दूसरों के कपड़े सिलने और कैंटीन में बर्तन धोने जैसे काम भी किए।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
पिता के बिज़नेस में नुकसान के बाद कंगाली के दौर से गुजरी थीं शिवांगी जोशी | ShortKT