पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत मांगते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, विरोध पर हुआ फरार

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें एक पुलिसकर्मी पासपोर्ट सत्यापन के बदले युवक से पैसे मांगता दिख रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी को यह कहते सुना जा सकता है कि 'लाओ हिसाब करो, ₹2000-4000 दो।' जब युवक ने इस मांग का कड़ा विरोध किया, तो पुलिसकर्मी वहां से तुरंत निकल गया। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि यह वीडियो काफी पुराना है और इसकी जांच की जा रही है।

by shortkt.com
10 घंटे पहले
पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत मांगते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, विरोध पर हुआ फरार | ShortKT