पाखी हेगड़े को निरहुआ ने किया था शादी के लिए प्रपोज, आम्रपाली दुबे का रिएक्शन चर्चा में
'भोजपुरी बवाल' शो के दौरान जब पाखी हेगड़े से पूछा गया कि क्या दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था, तो उन्होंने पहले इशारों में जवाब दिया और फिर 'हां' में हामी भरी। पाखी का यह जवाब सुनकर पास बैठीं आम्रपाली दुबे काफी चौंक गईं और हैरानी जताते हुए 'सीरियसली' कहा। बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली के बीच अफेयर की खबरें अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।