पाकिस्तान: 9 महीने की गर्भवती बताकर कराया ऑपरेशन, पेट में नहीं मिला बच्चा

कराची, पाकिस्तान के एक अस्पताल में एक महिला ने 38 हफ्ते की प्रेग्नेंसी की अल्ट्रासाउंड और कार्डियोटोकोग्राफी रिपोर्ट दिखाई, जिसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया। हालांकि, सर्जरी के दौरान पेट में कोई बच्चा नहीं मिला। इस पर परिजनों ने अस्पताल पर बच्चा गायब करने का इल्जाम लगाया है। पुलिस के मुताबिक, महिला असल में गर्भवती नहीं थी। शादी के 3 साल बाद भी संतान न होने के कारण उसने यह झूठ बोला था।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
पाकिस्तान: 9 महीने की गर्भवती बताकर कराया ऑपरेशन, पेट में नहीं मिला बच्चा | ShortKT