पाकिस्तान: शांति रैली में आत्मघाती धमाका, 14 लोगों की जान गई

रविवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला हुआ। इस विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, जब सुरक्षाकर्मी हमलावर की तलाशी ले रहे थे, तभी उसने खुद को बम से उड़ा लिया। फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
पाकिस्तान: शांति रैली में आत्मघाती धमाका, 14 लोगों की जान गई | ShortKT